Get App

Champions Trophy 2025: भारत या न्यूजीलैंड...चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में किसकी होगी जीत? सौरव गांगुली ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Champions Trophy 2025 Final: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल 9 मार्च को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें फाइनल के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं। इस बड़े मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 08, 2025 पर 8:26 PM
Champions Trophy 2025: भारत या न्यूजीलैंड...चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में किसकी होगी जीत? सौरव गांगुली ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
इस बड़े मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला शुरू होने में बस एक दिन बाकी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में 9 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस फाइनल मुकाबले की तैयारी में पूरे जोर-शोर से लगी हुई हैं। इस बड़े मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है।

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि अगर टीम इंडिया अच्छा खेलेगी तो वह खिताब जरूर जीत सकती है। टीम इंडिया अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है। वहीं न्यूजीलैंड ने भी दमदार प्रदर्शन कर फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

सौरव गांगुली ने क्या कहा

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले से पहले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि, "भारतीय टीम को शुभकामनाएं। भारतीय टीम एक अच्छी टीम है और हमें उम्मीद है कि यह अच्छा खेलेगी। अगर हम अच्छा खेलेंगे तो हम जरूर जीतेंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें