Get App

हर्षा भोगले लाइव चैट में हुए हादसे के शिकार? फैंस ने पहले मांगी जान की दुआ, फिर सच्चाई जान लगाई लताड़

मशहूर क्रिकेट कमंटेटर Harsha Bhogle को सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो वायरल होने के बाद ट्वीट कर सफाई देनी पड़ी कि वह पूरी तरह से स्वस्थ और ठीक हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2022 पर 5:15 PM
हर्षा भोगले लाइव चैट में हुए हादसे के शिकार? फैंस ने पहले मांगी जान की दुआ, फिर सच्चाई जान लगाई लताड़
हर्षा भोगले, मशहूर क्रिकेट कमंटेटर

मशहूर क्रिकेट कमंटेटर हर्षा भोगले (Harsha Bhogle) को सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो वायरल होने के बाद ट्वीट कर सफाई देनी पड़ी कि वह पूरी तरह से स्वस्थ और ठीक हैं। वायरल वीडियो को देखकर तमाम लोग सोशल मीडिया पर उनके साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए उनकी सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे थे।

क्या है पूरा मामला?

60 वर्षीय हर्षा भोगल गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक लाइव चर्चा में शामिल हुए थे। यह चर्चा मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर थी। हालांकि बातचीत के दौरान अचानक से उनका फोन गिर जाता है और उसके बाद स्क्रीन पर कुछ ही दिखाई नहीं देता है।

हर्षा भोगले की आवाज से लोगों की बढ़ी चिंता

हर्षा भोगले के स्क्रीन पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन इस दौरान उनकी आवाज जरूर आ रही थीं, जिसने लोगों के मन में यह शक डाल दिया कि कहीं हर्षा भोगले के साथ कोई दिक्कत तो नहीं हो गई है। हर्षा भोगले कहते हुए सुने जा रहे थे, "क्या हुआ? कौन है? कहां से आ गए?"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें