Get App

Manu Bhaker: कौन हैं ओलिंपिक में पहला मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला शूटर मनु भाकर? टोक्यो में रोते हुए निकलीं थीं बाहर

Who is Manu Bhaker: लंदन ओलिंपिक 2012 के बाद भारत का निशानेबाजी में यह पहला ओलंपिक पदक है। लंदन में विजय कुमार ने पुरुष 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल में रजत जबकि गगन नारंग ने पुरुष 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता था। रियो ओलंपिक 2016 और तोक्यो ओलंपिक से भारतीय निशानेबाज खाली हाथ लौटे थे

Akhileshअपडेटेड Jul 28, 2024 पर 9:32 PM
Manu Bhaker: कौन हैं ओलिंपिक में पहला मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला शूटर मनु भाकर? टोक्यो में रोते हुए निकलीं थीं बाहर
Who is Manu Bhaker: मनु भाकर टोक्यो ओलिंपिक में पदक जीतने में नाकाम रहने के बाद निशानेबाजी रेंज से रोते हुए बाहर निकलीं थीं

Who is Manu Bhaker: भारतीय स्टार शूटर मनु भाकर ने ओलिंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बनकर इतिहास रच दिया है। मनु भाकर ने रविवार (28 जुलाई) को महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कांस्य पदक के साथ निशानेबाजी में ओलिंपिक पदक के भारत के 12 साल के इंतजार को खत्म किया। साथ ही पेरिस ओलिंपिक में भारत के पदक का खाता खोला। वह भारतीय ओलिंपिक मेडल विजेताओं के एक खास क्लब में शामिल हो गईं, जिसमें पहले सिर्फ चार पुरुष निशानेबाज थे।

पेरिस से लगभग 300 किमी की दूरी पर स्थित निशानेबाजी रेंज में राइफल निशानेबाजों रमिता जिंदल और अर्जुन बबूता ने भी क्रमश: महिला 10 मीटर एयर राइफल और पुरुष 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में जगह बनाकर पदक की उम्मीद जगाई। इससे पहले, राज्यवर्धन सिंह राठौर (2004), अभिनव बिंद्रा (2008), गगन नारंग (2012) और विजय कुमार (2012) ने भारत के लिए निशानेबाजी में मेडल जीते थे।

ओलिंपिक के इतिहास में शूटिंग में भारत को मेडल दिलाने वाली मनु पहली भारतीय महिला हैं। लंदन ओलिंपिक 2012 के बाद भारत का निशानेबाजी में यह पहला ओलंपिक पदक है। लंदन में विजय कुमार ने पुरुष 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल में रजत जबकि गगन नारंग ने पुरुष 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता था। जबकि रियो ओलिंपिक 2016 और टोक्यो ओलिंपिक से भारतीय निशानेबाज खाली हाथ लौटे थे।

शूटिंग से मनु भाकर का शुरुआती रिश्ता

सब समाचार

+ और भी पढ़ें