Surya Grahan 2023: चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) और सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाएं होती है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को अहम माना गया है। इसकी वजह ये है कि सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का शुभ-अशुभ असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इस साल कुल 4 ग्रहण लगना है। जिसमें से दो ग्रहण लग चुके है। दो ग्रहण अभी बाकी हैं। अक्टूबर महीने में 15 दिन के भीतर 2 ग्रहण लगेंगे। 14 अक्टूबर 2023 को सूर्य ग्रहण लगेग। इसके बाद 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण होगा।
