Get App

टीना डाबी की दूसरी शादी के बीच पूर्व पति अतहर ने जारी की दो तस्वीरें, लिखी ये बातें

Tina Dabi: टीना डाबी दूसरी शादी करने जा रही हैं, इस बीच उनके पूर्व पति ने सोशल मीडिया में अपनी कुछ तस्वीरें जारी की हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 05, 2022 पर 4:17 PM
टीना डाबी की दूसरी शादी के बीच पूर्व पति अतहर ने जारी की दो तस्वीरें, लिखी ये बातें
शादी के बंधन में टीना और अतहर (फाइल तस्वीर)

Tina Dabi: UPSC बैच 2015 की टॉपर रहीं IAS टीना डाबी (Tina Dabi) अपनी दूसरी शादी करने जा रहीं हैं। पहले पति अतहर खान (Athar Khan) से तलाक के सात महीने बाद टीना अब IAS प्रदीप गवांडे के साथ रिलेशनशिप में हैं। प्रदीप राजस्थान के पुरातत्व विभाग के डायरेक्टर हैं। टीना डाबी ने कुछ दिनों पहले ही IAS प्रदीप गवांडे (Pradeep Gawande) के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इन तस्वीरों के शेयर करने के बाद टीना डाबी फिर से मीडिया में सुर्खियां बटोरने लगी हैं।

इस बीच टीना डाबी के पूर्व पति अतहर खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अतहर खान ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के शेयर करते ही टीना और अतहर के बारे में सोशल मीडिया में खूब चर्चाएं हो रही हैं।

अतहर खान ने शेयर की तस्वीरें

टीना डाबी के पूर्व पति अतहर खान ने सोशल मीडिया पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर श्रीनगर लेक के सामने की है। वहीं, दूसरी तस्वीर सातवीं स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अतहर ने लिखा कि इस एक्सपो में मुझे स्मार्ट सिटी के लिए काम करने वाले कमिश्नर, CEO और इंडस्ट्री एक्सपर्ट बातचीत करने का मौका मिला है। बता दें कि अतहर खान श्रीनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर हैं। वह श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के CEO भी हैं। अतहर मूल रूप से कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले हैं। उन्होंने IIT मंडी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद UPSC की तैयारी शुरू कर दी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें