जहां कई सारे नौकरीपेशा लोगों का और बिजनेस करने वालों का अच्छे खासे पैसे कमा कर रिटायर होने का सपना होता है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया में एक 11 साल की बच्ची अपने 12वें जन्मदिन पर रिटायरमेंट की प्लानिंग कर रही हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में जन्मी बिजनेस करने वाली बच्ची पिक्सी कर्टिस अपने बढ़ते बिजनेस से हटकर स्कूल पर अपना फोकस करने की योजना बना रही है।
