आज पितृ पक्ष का सातवां दिन है। यह पूरी तरह से पितरों को समर्पित है। ऐसा कहा जाता कि जो लोग इस दिन भाव के साथ तर्पण, पिंडदान और दान-पुण्य करते हैं। उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। 24 सितंबर 2024 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस तिथि पर म्रृगशीर्षा नक्षत्र और व्यतिपाता योग का संयोग है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त 11:48 से12:36 मिनट रहेगा। राहुकाल दोपहर 3:11 बजे से शाम 16:41 बजे तक रहेगा। चंद्रमा वृष राशि में मौजूद रहेंगे।
