Aaj Ka Panchang, 25 September 2024: अष्टमी तिथि वालों का आज होगा श्राद्ध, जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj Ka Panchang, 25 September 2024: 25 सितंबर को अश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि दोपहर 12.11 बजे तक रहेगी। आज अष्टमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज रात 12.18 बजे तक वरीयान योग रहेगा। इसके साथ ही 10.24 बजे तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। वहीं जितिया व्रत भी आज ही किया जाएगा

अपडेटेड Sep 25, 2024 पर 5:01 AM
Story continues below Advertisement
Aaj Ka Panchang, 25 September 2024: 25 सितंबर को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद होंगे।

आज 25 सितंबर 2024 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र और वरीयान योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल दोपहर 12:12 बजे से 13:41 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। आज अष्टमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। इसके साथ ही आज जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया व्रत) भी किया जाएगा। यह व्रत संतान की सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। आइये जानते हैं मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय क्या रहेगा?

बता दें कि हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।

25 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त


आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि- 25 सितंबर 2024 को दोपहर 12.11 बजे तक है।

वरीयान योग- 25 सितंबर को देर रात 12.18 बजे तक है।

आर्द्रा नक्षत्र- 25 सितंबर को रात रात 10.24 बजे तक है।

पितृ पक्ष 2024- 25 सितंबर को अष्टमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा।

25 सितंबर 2024 व्रत-त्यौहार- आज जीवित्पुत्रिका व्रत भी किया जाएगा।

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 12:12 बजे से दोपहर 01:43 बजे तक

मुंबई- दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 12:14 बजे से दोपहर 01:44 बजे तक

लखनऊ- दोपहर 11:58 बजे से दोपहर 01:28 बजे तक

भोपाल- दोपहर 12:11 बजे से दोपहर 01:42 बजे तक

कोलकाता- सुबह 11:28 बजे से दोपहर 12:58 तक

अहमदाबाद- दोपहर 12:31 बजे से दोपहर 02:01 बजे तक

चेन्नई- दोपहर 12:01 बजे से दोपहर 01:31 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:11 बजे

सूर्यास्त- शाम 6:13 बजे

Aaj Ka Panchang, 24 September 2024: आज है पितृ पक्ष का सातवां दिन, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।