आज 25 सितंबर 2024 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र और वरीयान योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल दोपहर 12:12 बजे से 13:41 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। आज अष्टमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। इसके साथ ही आज जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया व्रत) भी किया जाएगा। यह व्रत संतान की सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। आइये जानते हैं मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय क्या रहेगा?
