आज 26 सितंबर 2024 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस तिथि पर पुनर्वसु नक्षत्र और परिघा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 11:48 से 12:35 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 13 :41 से 15:10 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। आज नवमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आइये जानते हैं गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय क्या रहेगा?
बता दें कि हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।
26 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त
आश्विन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि- 26 सितंबर 2024 को दोपहर 12.59 बजे तक है।
परिघ योग- 26 सितंबर को देर रात 11.41 बजे तक है।
पुनर्वसु नक्षत्र – 26 सितंबर को रात 11.34 बजे तक है।
पितृ पक्ष 2024- 26 सितंबर को नवमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा।
दिल्ली- दोपहर 01:42 बजे से दोपहर 03:13 बजे तक
मुंबई- दोपहर 02:00 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक
चंडीगढ़- दोपहर 01:44 बजे से दोपहर 03:14 बजे तक
लखनऊ- दोपहर 01:28 बजे से दोपहर 02:58 बजे तक
भोपाल- दोपहर 01:41 बजे से दोपहर 03:12 बजे तक
कोलकाता- दोपहर 12:58 बजे से दोपहर 2:28 तक
अहमदाबाद- दोपहर 02:01 बजे से दोपहर 03:31 बजे तक
चेन्नई- दोपहर 01:31 बजे से दोपहर 03:01 बजे तक
जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय