Get App

Aaj Ka Panchang, 26 September 2024: नवमी तिथि वालों का आज होगा श्राद्ध, जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj Ka Panchang, 26 September 2024: 26 सितंबर को अश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि नवमी और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि दोपहर 12.59 बजे तक रहेगी। आज नवमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। इस तिथि पर पुनर्वसु नक्षत्र और परिघा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 11:48 से 12:35 मिनट तक रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2024 पर 5:01 AM
Aaj Ka Panchang, 26 September 2024: नवमी तिथि वालों का आज होगा श्राद्ध, जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
Aaj Ka Panchang, 26 September 2024: 26 सितंबर को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद होंगे।

आज 26 सितंबर 2024 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस तिथि पर पुनर्वसु नक्षत्र और परिघा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 11:48 से 12:35 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 13 :41 से 15:10 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। आज नवमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आइये जानते हैं गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय क्या रहेगा?

बता दें कि हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।

26 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

आश्विन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि- 26 सितंबर 2024 को दोपहर 12.59 बजे तक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें