Aaj Ka Panchang, 27 September 2024: दशमी तिथि वालों का आज होगा श्राद्ध, जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj Ka Panchang, 27 September 2024: 27 सितंबर को अश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि दोपहर 1.22 बजे तक रहेगी। आज दशमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। इसी के साथ शिव और सिद्ध योग का भी निर्माण हो रहा है

अपडेटेड Sep 27, 2024 पर 5:01 AM
Story continues below Advertisement
Aaj Ka Panchang, 27 September 2024: 27 सितंबर को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद होंगे।

आज 27 सितंबर 2024 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस तिथि पर शिव योग और सिद्ध योग बन रहा है। दशमी तिथि शुक्रवार दोपहर 01 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। शुक्रवार रात 11 बजकर 35 मिनट तक शिव योग और देर रात 01 बजकर 24 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। बता दें, शुक्रवार को दशमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 11:48 बजे से 12:35 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 10 :42 बजे से 12:11 बजे तक रहेगा। चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। आइये जानते हैं गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय क्या रहेगा?

बता दें कि हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।

27 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त


आश्विन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि- 27 सितंबर 2024 को दोपहर 01.22 बजे तक है।

शिव योग- 27 सितंबर को देर रात 11.34 बजे तक है।

पुष्य नक्षत्र – 27 सितंबर को रात 11.34 बजे तक है।

पितृ पक्ष 2024- 27 सितंबर को दशमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा।

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 01:42 बजे से दोपहर 12:12 बजे तक

मुंबई- सुबह 10:59 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 10:43 बजे से दोपहर 12:13 बजे तक

लखनऊ- सुबह 10:27 बजे से दोपहर 11:57 बजे तक

भोपाल- सुबह 10:40 बजे से दोपहर 12:11 बजे तक

कोलकाता- सुबह 09:57 बजे से दोपहर 11:27 तक

अहमदाबाद- दोपहर 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

चेन्नई- सुबह 10:29 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:11 बजे

सूर्यास्त- शाम 6:11 बजे

Aaj Ka Panchang, 26 September 2024: नवमी तिथि वालों का आज होगा श्राद्ध, जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।