आज 27 सितंबर 2024 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस तिथि पर शिव योग और सिद्ध योग बन रहा है। दशमी तिथि शुक्रवार दोपहर 01 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। शुक्रवार रात 11 बजकर 35 मिनट तक शिव योग और देर रात 01 बजकर 24 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। बता दें, शुक्रवार को दशमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 11:48 बजे से 12:35 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 10 :42 बजे से 12:11 बजे तक रहेगा। चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। आइये जानते हैं गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय क्या रहेगा?
