AGRA DM BDO FIGHT: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां एक सरकारी मीटिंग के दौरान जिलाधिकारी (DM) और खंड विकास अधिकारी (BDO) के बीच तीखी झड़प हो गई। आरोप है कि मीटिंग के दौरान जिलाधिकारी ने बीडीओ को पेपरवेट फेंककर मारा। इस पर आक्रोशित बीडीओ ने कथित तौर पर डीएम के ऊपर जूता फेंक दिया। बताया जा रहा है कि जिले के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अनिरुद्ध सिंह चौहान के बीच हाथापाई हो गई। दोनों के बीच जमकर गाली-गलौच हुई।
