Air India Flight: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में पिछले दो घंटे से हवा में घूम रही फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हो गई है। शारजाह जाने वाली एअर इंडिया की एक फ्लाइट में शुक्रवार (11 अक्टूबर) को तकनीकी खराबी आ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान में हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी के कारण फ्लाइट त्रिची एयरपोर्ट के ऊपर दो घंटे से चक्कर लगा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स में अभी फ्लाइट के हाइड्रोलिक सिस्टम के खराब होने की बात कही जा रही है। हालांकि, अब प्लेन की सुरक्षित एयरपोर्ट पर लैंड हो चुका है। पुलिसकर्मी भी एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं।
