फ्लाइट में सफर से पहले यात्रियों को तौला जाएगा, जानिए इसकी वजह

Air New Zealand: न्यूजीलैंड के सिविल एविएशन अथॉरिटी ने हवाई सफर करने वाले यात्रियों का वजन करने की तैयारी की है। इसके लिए अगले महीने से ऑकलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Auckland International Airport) से फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों का वजन किया जाएगा। एयरलाइन कंपनी का कहना है कि यात्रियों का वजन पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। उनके वजन का डिस्प्ले भी एयरपोर्ट में नहीं किया जाएगा

अपडेटेड Jun 01, 2023 पर 11:07 AM
Story continues below Advertisement
Air New Zealand: कंपनी का कहना है कि यात्रियों का वजन करते समय पूरी व्यस्था की गई, जिसे कोई नहीं देख सकेगा

Air New Zealand: अगर आप हवाई सफर की तैयारी कर रहे हैं। एयरपोर्ट में आपको तौलकर फ्लाइट में बैठाया जाए तो कैसा लगेगा? भले ही आप इसमें असहज हों, लेकिन यह चलन शुरू हो गया है। दरअसल, न्यूजीलैंड (New Zealand) में फ्लाइट में यात्रा करने से पहले यात्रियों का वजन किया जाएगा। न्यूजीलैंड के सिविल एविएशन अथॉरिटी (Civil Aviation Authority) ने ऑकलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Auckland International Airport) से फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों का वजन करने की तैयारी की है। CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2 जुलाई तक यात्रियों को तौलकर बैठने की अनुमति दी जाएगी।

एयर लाइन कंपनी ने इस स्कीम को यात्री भार सर्वेक्षण (passenger weight survey) नाम दिया है। इसके तहत एयर न्यूजीलैंड (Air New Zealand) कंपनी वेट लोड और वितरण (weight load and distribution) पर एक डेटा हासिल करने के लिए यह काम कर रही है।

कंपनी ने दिया यह बयान


एयरलाइन के लोड कंट्रोल इम्प्रूवमेंट स्पेशलिस्ट (airline’s load control improvement specialist) एलेस्टेयर जेम्स (Alastair James) का कहना है कि हम हर उस चीज का वजन करते हैं। जिसे फ्लाइट में ले जाया जाता है। उन्होंने कहा कि कार्गो से लेकर भोजन और होल्ड में लगे सामान तक का हम वजन करते हैं। जेम्स ने कहा कि ग्राहकों, क्रू और केबिन बैग का हम औसत वजन ही लेते है, जो कि हमें इस सर्वे से मिलेगा।

यात्रियों का वजन रहेगा गोपनीय

एयरलाइन कंपनी ने आगे यह भी दावा किया है कि इस प्रक्रिया के दौरान यात्रियों का वजन गोपनीय रखा जाएगा। यात्रियों का वजन उस समय किया जाएगा। जिसे कोई नहीं देख सकेगा। फ्लाइट पकड़ने से पहले यात्रियों को डिजिटल स्केल पर खड़ा किया जाएगा। यह पूरी जानकारी एक डेटाबेस में एकत्र की जाएगी। इसे कोई नहीं देख सकेगा।

US Debt Ceiling बिल निचले सदन में पारित, बाइडेन ने ट्वीट कर जताया संतोष, अब सीनेट में पेश होगा यह विधेयक

वजन के दौरान कोई डिस्प्ले नहीं होगा

एयरलाइन कंपनी ने यह भी माना है कि यात्रियों का वजन करने के दौरान वो असहज हो सकते हैं। लेकिन हम एयरपोर्ट पर वजन करने के दौरान कोई डिस्प्ले नहीं करेंगे। जिससे किसी भी यात्री को असहज महसूस हो। कंपनी ने आग कहा कि हम जानते हैं कि यात्रियों को तराजू पर कदम रखना मुश्किल हो सकता है। लेकिन आपका वजन कोई भी नहीं देख सकता है। इतना ही नहीं हम भी आपका वजन नहीं देख सकते हैं।

स्वैच्छिक होगा वजन करना

एयरलाइन के लोड कंट्रोल इम्प्रूवमेंट स्पेशलिस्ट (airline’s load control improvement specialist) एलेस्टेयर जेम्स (Alastair James) ने आगे कहा कि यात्रियों को वजन करना स्वैच्छिक (voluntary) होगा। तराजू पर खड़े होने में यात्रियों को बिल्कुल भी नहीं डरना चाहिए। आपको सुरक्षित और कुशलातपूर्वक (safely and efficiently) यात्रा करने के लिए हम पूरी मदद करेंगे।

मौजूदा समय में कितना ले जा सकते हैं सामान?

बताया जा रहा है कि यात्रियों का वजन करने की प्रक्रिया अगले महीने से शुरू हो जाएगी। इसमें सबसे उस ग्रुप का वजन किया जाएगा, न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे हैं। यह ग्रुप न्यूजीलैंड के ऑकलैंड एयरपोर्ट से न्यूयॉर्क के JFK एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे। बता दें कि मौजूदा समय में फ्लाइट में सफर के दौरान 13 साल से अधिक उम्र के लोग 86 किग3 (190 पाउंड) का सामान ले जा सकते हैं। इसके पहले यात्री 77 किग्रा (170 पाउंड) का सामान ले जा सकते हैं। सरकार ने साल 2004 में औसत यात्री भार (average passenger weight) में बदलाव किया था।

न्यूजीलैंड के लोग हो रहे हैं मोटापे का शिकार

हेल्थ आंकड़ों से मिली जानकारी के मुताबिक, इन दिनों न्यूजीलैंड में लोग दिनो दिन मोटे होते जा रहे हैं। कुल मिलाकर न्यूजीलैंड के बहुत से वयस्क लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। देश में मोटापे की दर 34 फीसदी पहुंच गई है। इसके एक साल पहले 31 फीसदी थी। वहीं बचपन में मोटापे की दर 13 फीसदी पुहंच गई है। जो कि एक साल पहले 10 फीसदी थी। एयर न्यूजीलैंड (Air New Zealand) ने कुछ साल पहले डोमेस्टिक फ्लाइट में यात्रियों को तौलने की सलाह दी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।