Get App

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन खरीदें सोना, मिट्टी के घड़े का करें दान, जानिए दान का महत्व

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया या अखा तीज पर सोना खरीदने का खास महत्व है। इसका बड़ा कारण माता लक्ष्मी की कृपा से जुड़ा है। अक्षय तृतीया पर ये मान्यता होती है कि सोना खरीदा जाए। लेकिन हर कोई सोना नहीं खरीद सकता। जो लोग सोना नहीं खरीद पाते वो क्या खरीद सकते हैं, आइए जानते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2024 पर 10:44 AM
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन खरीदें सोना, मिट्टी के घड़े का करें दान, जानिए दान का महत्व
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घड़ा दान करना शुभ माना जाता है।

अपूर्वा तलणीकर

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का खास महत्व माना गया है। हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया पड़ती है। धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, अक्षय तृतीया के दिन शादी, सगाई, गृह प्रवेश और मुंडन समेत सभी तरह के मांगलिक काम बिना किसी मुहूर्त के किए जा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि सतयुग और त्रेतायुग की शुरुआत अक्षय तृतीया से ही हुई थी। इस दिन ही द्वापर युग का अंत हुआ था। जिसके बाद कलयुग की शुरुआत हुई। अक्षय तृतीया को युगादि तिथि के नाम से भी जाना जाता है।

इस दिन बहुत से लोग सोना खरीदते हैं। इतना ही नहीं बहुत से लोग घर में नया सामान या नया घर और कार भी खरीदते हैं। लेकिन इसके साथ ही अगर हम इस दिन दान-पुण्य करते हैं तो उसका फल भी हमें मिलता है। आइये जानते हैं इस दिन क्या करना चाहिए  और क्या दान करना चाहिए?

अक्षय तृतीया के दिन घड़ा दान का महत्व

सब समाचार

+ और भी पढ़ें