PhysicsWallah के फाउंडर अलख पांडे ने रचाई शादी, पत्रकार शिवानी दुबे संग लिए सात फेरे

अलख पांडे अपनी प्रेमिका और पत्रकार शिवानी दुबे के साथ शादी रचा ली है। अलख पांडे एडटेक यूनिकॉर्न फिजिक्स वाला (PhysicsWallah's) के फाउंडर और सीईओ हैं। बता दें कि पिछले साल ही अलख पांडे और उनकी पत्रकार प्रेमिका शिवानी पांडे की सगाई हुई थी। यूपी के प्रयागराज के रहने वाले अलख पांडे ने कानपुर के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में फिजिक्स पढ़ाने के लिए तीसरे साल में कॉलेज ड्रॉपआउट कर दिया था

अपडेटेड Feb 24, 2023 पर 10:40 PM
Story continues below Advertisement
PhysicsWallah के फाउंडर अलख पांडे ने रचाई शादी, पत्रकार शिवानी दुबे संग लिए सात फेरे

एडटेक यूनिकॉर्न फिजिक्स वाला (PhysicsWallah's) के फाउंडर और सीईओ अलख पांडे अपनी प्रेमिका और पत्रकार शिवानी दुबे के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। अलख और शिवानी की शादी का रिसेप्शन दिल्ली के 5-स्टार होटल में होगा। अलख पांडे और उनकी प्रेमिका शिवानी दुबे ने पिछले साल मई में ही सगाई की थी।

कॉलेज ड्रॉपआउट हैं अलख पांडे

यूपी के प्रयागराज के रहने वाले अलख पांडे ने कानपुर के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में फिजिक्स पढ़ाने के लिए तीसरे साल में कॉलेज ड्रॉपआउट कर दिया था। इसके बाद अलख पांडे ने PhysicsWallah की स्थापना की थी। फिजिक्सवाला इंस्टीट्यूट में फिजिक्स, मैथ, बायोलॉजी, इकोनॉमिक्स जैसे सब्जेक्ट पढ़ाए जाते हैं। फिजिक्सवाला इंजिनियरिंग कॉलेजों में एडमीशन के लिए होने वाले एग्जाम जैसे कि ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जाम या फिर मेडिकल कॉलेजों में एडमीशन के लिए होने वाले एग्जाम NEET की तैयारी करने वाले स्टुडेंट्स के बीच काफी फेमस है।

IRCTC कराएगा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर से जुड़ी जगहों की सैर, मिलेगा सांची, वाराणसी और गया जैसी जगहों पर घूमने का मौका


यूनिकॉर्न कंपनी बन चुकी है फिजिक्सवाला

फिजिक्सवाला यूनिकॉर्न कंपनी की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। कंपनी ने सीरीज ए फंडिंग में 100 मिलियन डॉलर जुटाए थे। जिस वजह से पिछले साल भारत में यह कंपनी यूनिकॉर्न की लिस्ट में शामिल हो चुकी है।

पिछले हफ्ते यूपी के सीएम योगी से की थी मुलाकात

अलख पांडे ने पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। अपनी इस मुलाकात में अलख पांडे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राज्य में शिक्षा प्रणाली के कई पहलुओं पर चर्चा करने और राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच बढ़ाने के लिए आवश्यक सुधारों पर चर्चा की थी। दोनों ने पहले की तरह ही प्रयागराज को यूपी का कोचिंग हब बनाने के पहलुओं पर चर्चा की।

लिखा था लिंकडिन पर पोस्ट

इस मुलाकात के बारे में अपने लिंकडिन पर एक पोस्ट करते हुए पांडे ने लिखा कि प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से होने के नाते, मुझे हमेशा लगता था कि मुझे अपने होमटाउन के लिए कुछ करना चाहिए। योगी आदित्यनाथ जी के साथ आज की मुलाकात मेरे विचारों को हकीकत में बदलने की दिशा में एक और कदम था। हमने यूपी में बल्कि भारत में शिक्षा प्रणाली की दिशा के बारे में एक उत्कृष्ट चर्चा की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।