Get App

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने शादी के 50 साल किए पूरे, कभी सिर्फ लंदन जाने के लिए की थी शादी

अमिताभ बच्चन 3 जून 1973 को आनन फानन में जया भादुरी से शादी की थी। दरअसल अमिताभ और जया ने फैसला लिया था कि अगर उनकी जंजीर हिट हो जाती है तो दोनों मिलकर लंदन घूमने जाएंगे। हालांकि अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन को दोनों का बिना शादी के लंदन जाना मंजूर नहीं था। बस लंदन जाने के अपने सपने को पूरा करने के लिए दोनों ने शादी कर ली और अब दोनों की शादी को 50 साल पूरे हो गए हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 04, 2023 पर 4:13 PM
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने शादी के 50 साल किए पूरे, कभी सिर्फ लंदन जाने के लिए की थी शादी
3 जून 1973 को अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने लंदन जाने के लिए शादी की थी।

बॉलीवुड के शहंशाह बिग बी और दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन की शादी को 50 साल पूरे हो गए हैं। अभिषेक बच्चन ने अपने माता-पिता को सालगिरह की मुबारकबाद देते हुए इंस्टा पर लिखा - आपके खाते में और भी ढेर सारी गोल्डन जुबली ऐड हों। ये जुबली और भी ज्यादा स्पेशल है। शादी की 50वीं सालगिरह की ढेर सारी मुबारकबाद हो मा-पा!

बेटी ने भी दी शादी की सालगिरह की बधाई

अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लव यू लिखा। बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को शादी की सालगिरह की मुबारकबाद दी। अभिषेक बच्चन के अलावा उनकी बड़ी बहन श्वेता बच्चन नंदा ने भी अपने माता-पिता को उनकी 50वीं शादी की सालगिरह की मुबारकबाद दी। श्वेता ने बधाई देते हुए अपने माता-पिता की एक पुरानी तस्वीर साझा की है।

लंदन जाने के लिए पिता नहीं माने

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी का किस्सा भी काफी मशहूर है। दरअसल अमिताभ बच्चन ने लंदन जाने के लिए जया से शादी की थी। 'जंजीर' के हिट होने पर जया भादुरी और अमिताभ बच्चन ने लंदन जाने के फैसला किया था, लेकिन अमिताभ बच्चन के पिता इस बात के लिए राजी नहीं हुए। वो बिना शादी के दोनों को एकसाथ जाने नहीं देना चाहते थे। अपने पिता की बात रखने के लिए जया और अमिताभ बच्चन ने 3 जून 1973 को आनन-फानन में शादी कर ली थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें