Get App

Amoeba infection: कोरोना से भी खतरनाक है अमीबा संक्रमण, केरल में 3 की मौत, जानें क्या है लक्षण और बचाव

Amoeba infection: विशेषज्ञों ने बताया कि मुक्त रहने वाले गैर परजीवी अमीबा के बैक्टीरिया जब दूषित पानी से नाक के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं तो यह संक्रमण होता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों को 'अमीबिक मेनिंगोएन्सेफेलाइटिस' को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। इस बीमारी से मृत्यु दर 95-100 प्रतिशत है

Akhileshअपडेटेड Jul 05, 2024 पर 12:10 PM
Amoeba infection: कोरोना से भी खतरनाक है अमीबा संक्रमण, केरल में 3 की मौत, जानें क्या है लक्षण और बचाव
Amoeba infection: यह संक्रमण दूषित पानी में पाए जाने वाले जीवित अमीबा के कारण होता है

Amoeba infection in Kerala: केरल में मस्तिष्क के दुर्लभ संक्रमण अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस का मामला गंभीर होता जा रहा है। केरल के कोझिकोड में एक 14 वर्षीय लड़के की दुर्लभ मस्तिष्क संक्रमण से मौत हो गई है। युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह संक्रमण दूषित पानी में पाए जाने वाले जीवित अमीबा के कारण होता है। केरल के स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को बताया कि मृदुल नामक बालक की मृत्यु बुधवार रात करीब 11:20 बजे हुई। इस बीमारी से मृत्यु दर 95-100 प्रतिशत है।

दक्षिणी राज्य में मई से लेकर अब तक इस घातक संक्रमण का यह तीसरा मामला है। पहली घटना 21 मई को मल्लपुरम में पांच वर्षीय बच्ची की मौत की थी और दूसरी घटना में 25 जून को कन्नूर में 13 वर्षीय बालिका की मृत्यु हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक बच्चा यहां एक छोटे तलाब में नहाने गया था, और अब एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। यह अमीबा दूषित पानी में पाया जाता है। दूषित पानी में नहाने या गोताखोरी करने से इसके संपर्क में आने का खतरा होता है।

क्या है अमीबा?

मेडिकल विशेषज्ञों ने बताया कि मुक्त रहने वाले गैर परजीवी अमीबा के बैक्टीरिया जब दूषित पानी से नाक के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं तो यह संक्रमण होता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों को 'अमीबिक मेनिंगोएन्सेफेलाइटिस' को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। इससे पहले यह बीमारी 2023 और 2017 में राज्य के तटीय अलप्पुझा जिले में देखी गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें