Get App

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: नीता अंबानी ने ‘घर मोरे परदेसियां’ में बांध दिया समा, झूमते नजर आए लोग

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबनी और राधिक मर्चेट की प्री वेडिंग- फंक्शन इन दिनों गुजरात के जामनगर में चल रहा है। इस फंक्शन का आज (03 मार्च 2024) तीसरा दिन है। दूसरे दिन नीता अंबानी और ईशा अंबानी घर मोरे परदेसिया पर डांस करती नजर आईं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2024 पर 12:20 PM
Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: नीता अंबानी ने ‘घर मोरे परदेसियां’ में बांध दिया समा, झूमते नजर आए लोग
Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: डांस परफॉर्मेंस के बाद मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी के साथ डांडिया किया है।

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन गुजरात के जामनगर में चल रहा है। इस प्री वेडिंग फंक्शन की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। दूसरे दिन नीता अंबानी और ईशा अंबानी ने फिल्म कलंक के घर मोरे परेदेसिया (Ghar More Pardesiya) में परफॉर्म किया। वीडियो देखकर पता चल रहा है कि इसके लिए एक बड़ा मंच बनाया गया था। मुकेश अंबानी परिवार ने इस प्री वेडिंग फंक्शन के लिए बड़ी तैयारी की गई। इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी गई है।

वहीं नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने फिल्म श्री 420 के गाने प्यार हुआ इकरार हुआ पर परफॉर्मेंस दी है। डांस परफॉर्मेंस के बाद मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी के साथ डांडिया किया है।

नीता और ईशा ने लूट ली महफिल

तीन दिन के इस प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दूसरे दिन नीता अंबनी ने परफॉर्मेंस दी। नीता अंबनी अपनी बेटी के साथ परफॉर्मेंस किया। नीता अंबानी को अपने पति मुकेश अंबानी के साथ भी एक रोमांटिक परफॉर्मेंस में भी शामिल होते देखा गया। प्रदर्शन के हिस्से के रूप में, जोड़े ने हाल के सालों में साझा की गई सबसे अच्छी यादों की तस्वीरों में से एक है। नीता और मुकेश के इस डांस को देखकर हर कोई झूमने लगे। इस शानदार समारोह में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान, दिलजीत दोसांझ, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सहित अन्य लोगों ने भी परफॉर्म किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें