Get App

बाबर आजम ने खरीदी 7 लाख की Sabyasachi शेरवानी, निकाह के लिए भारत से ही ले जाएंगे महंगी ज्वैलरी

पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम भारत में उनके रिकॉर्ड से ज्यादा शॉपिंग के लिए चर्चा में है। बाबर आजम अपनी फौज के साथ भारत आए तो ट्रॉफी ले जाने थे लेकिन अब अपने निकाह के लिए शेरवानी ले जाते हुए दिखाई देंगे। साल के आखिर में होने वाले अपने निकाह के लिए बाबर आजम ने सब्यसाची की शेरवानी और महंगी ज्वैलरी खरीदी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 07, 2023 पर 9:38 AM
बाबर आजम ने खरीदी 7 लाख की Sabyasachi शेरवानी, निकाह के लिए भारत से ही ले जाएंगे महंगी ज्वैलरी
बाबर आजम वर्ल्ड कप के अलावा शादी की तैयारियों में काफी व्यस्त है।

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम जल्द ही दूल्हा बनने जा रहे हैं। क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भारत आई पाकिस्तानी टीम सेमी फाइनल में जगह पक्की करने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। प्वाइंट्स टेबल पर पाचवें नंबर पर हैं। इसी बीच में खबर है कि बाबर आजम इसी साल निकाह करने वाले हैं। भारत में मैच के साथ-साथ वो अपनी शादी की शॉपिंग भी करते नजर आए। CNBC Awaaz की रिपोर्ट के मुताबिक बाबर आजम ने भारत में शादियों के लीडिंग ब्रांड सब्यसाची से सात लाख रुपए की शेरवानी खरीदी है।

दूल्हा बनने के लिए लाखों का खर्च

अपनी शादी में बाबर आजम सब्यसाची की शेरवानी पहनकर तैयार होंगे। कुछ फैंस को बाबर आजम की इस खरीददारी पर खुशी नहीं हुई और उन्होंने क्रिकेटर की क्लास लगानी शुरू कर दी। बता दें कि पाकिस्तान में बाबर आजम की शादी काफी धूमधाम के साथ होगी। इस साल के आखिर में होने वाली इस शादी की तैयारियों से बाबर आजम खुद को अलग नहीं रख पाए। सिर्फ कपड़े ही नहीं बल्कि बाबर आजम ने अपनी शादी के लिए कुछ खास महंगी ज्वैलरी  भी खरीदी।

क्रिकेट फैंस कर रहे बाबर की निंदा

बाबर आजम का परिवार भी शादी की तैयारियों में काफी व्यस्त है। इंटरनेशनल कंपीटिशन के बीच उनकी शॉपिंग की बात से हड़कंप मच गया है। फैंस के मुताबिक इतने जरूरी मुकाबलों के बीच उनका यूं शॉपिंग करना सही नहीं है। पाक को लगातार मिली हार से पाकिस्तानी फैंस काफी निराश थे। हालांकि न्यूजीलैंड को मुकाबला हराकर पाकिस्तान ने फिर एक बार वापसी की तैयारी कर ली है। ऐसे में आज अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले के बाद से काफी चीजें साफ होने वाली हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें