Get App

'बचपन का प्यार' से मशहूर सहदेव दिर्दो एक्सीडेंट में घायल, छत्तीसगढ़ के CM ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

बॉलीवुड सिंगर बादशाह और आस्था गिल के साथ सहदेव ने बसपन का प्यार नाम के गाने पर काम किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 29, 2021 पर 9:52 AM
'बचपन का प्यार' से मशहूर सहदेव दिर्दो एक्सीडेंट में घायल, छत्तीसगढ़ के CM ने दिया हर संभव मदद का भरोसा
छत्तीसगढ़ में सिंगर सहदेव दर्दो सड़क हादसे में घायल

बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना (Bachpan ka Pyar Mera bhool nahi Jaana) गाने से देशभर में मशहूर हुए सहदेव दिर्दो (Sahdev Dirdo) एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सहदेव के सिर में गंभीर चोट आई है, जिससे सुकमा के जिला अस्पताल से जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज (Medical College in Jagdalpur) रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सहदेव अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुकमा जा रहे थे, इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में सहदेव को सिर पर गंभीर चोट आई है। सुकमा में प्राथमिक उपचार के बाद अब उन्हें जगदलपुर रेफर कर दिया गया है।

इधर, सहदेव का हाल जानने के लिए सुकमा के कलेक्टर विनीत नंदनवर और एसपी सुनील शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंच गए। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने ट्वीट में सहदेव दिरदो की दुर्घटना की खबर पर दुःख जताते हुए कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार को बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही रैपर बादशाह ने ट्वीट कर कहा कि मैं सहदेव के परिवार और दोस्तों के संपर्क में हूं। साथ ही उन्होंने प्रशंसकों से सहदेव के लिए प्रार्थना की अपील की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें