Bahraich Couple Death: यूपी के बहराइच जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है। एक शादीशुदा जोड़ा शादी के अगले ही दिन मरा हुआ पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की मौत हार्ट अटैक आने से हुई। 22 साल के प्रताप यादव ने 30 मई को 20 साल की पुष्पा के साथ शादी की थी। दोनों रात को सोने अपने कमरे में गए और 31 मई की सुबह दोनों मृत पाए गए। शादीशुदा जोड़े का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया।
