Bengaluru: इस शख्स ने 20 करोड़ रुपए में खरीदा एक दुर्लभ नस्ल का कुत्ता, खासियत जानकर उड़ जाएंगे होश

इस शख्स का नाम सतीश है, जो इंडियन डॉग ब्रीडर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष है और बेंगलुरु में एक केनेल का मालिक है। उन्होंने हैदराबाद में एक ब्रीडर से भारत में एक दुर्लभ नस्ल का कुत्ता खरीदा है

अपडेटेड Jan 06, 2023 पर 2:55 PM
Story continues below Advertisement
Bengaluru: इस शख्स ने 20 करोड़ रुपए में खरीदा एक दुर्लभ नस्ल का कुत्ता

आपने बड़े-बड़े पेट और खासतौर से डॉग लवर (Dog Lovers) देखे होंगे, लेकिन बेंगलुरु (Bengaluru) के एक शख्स ने एक खास ब्रीड का कुत्ता खरीदने के लिए करोड़ों रुपए कर खर्च कर डाले। Bangalore Mirror की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु में एक ब्रीडर ने हाल ही में 20 करोड़ रुपए में एक कोकेशियान शेफर्ड कुत्ता (Caucasian Shepherd dog) खरीदा है।

इस शख्स का नाम सतीश है, जो इंडियन डॉग ब्रीडर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष है और बेंगलुरु में एक केनेल का मालिक है। उन्होंने हैदराबाद में एक ब्रीडर से भारत में एक दुर्लभ नस्ल का कुत्ता खरीदा है।

बैंगलोर मिरर की रिपोर्ट में बताया गया कि सतीश के केनेल के नाम पर कोकेशियान शेफर्ड का नाम "कैडबॉम हैदर" रखा गया है। हैदर 1.5 साल का है। उसने हाल ही में एक त्रिवेंद्रम केनेल क्लब प्रोग्राम और एक दूसरे डॉग शो में हिस्सा लिया था। खास बात ये है कि उसने सर्वश्रेष्ठ कुत्ते की नस्ल के लिए 32 पदक जीते है।


इस कुत्ते के मालिक ने अखबार को बताया, "हैदर आकार में बहुत बड़ा है और बेहद दोस्ताना है। वर्तमान में, वह मेरे घर पर ही रह रहा है।”

इस शख्स को महंगी और दुर्लभ नस्ल के कुत्ते खरीदने के लिए ही जाना जाता है।

WhatsApp ने दिया नए साल का तोहफा, अब बिना इंटरनेट के भी कर पाएंगे चैटिंग, बताया इस्तेमाल करने का तरीका

2016 में, सतीश भारत के पहले व्यक्ति बन थे, जिनके पास दो कोरियाई मास्टिफ थे। उनमें से हर एक की कीमत 1 करोड़ रुपए थे। उन्होंने इन कुत्तों को चीन से मंगाया था। सतीश एयरपोर्ट से इन कुत्तों को एक रोल्स रॉयस और एक रेंज रोवर में लेकर आए थे।

स्वभाव से निडर, निर्भीक और दयालु माने जाने वाली कोकेशियान शेफर्ड एक गार्जियन ब्रीड है, जो खासतौर से जॉर्जिया, अर्मेनिया अजरबैजान, ओसेटिया, दागेस्तान और रूस के कुछ हिस्सों में पाए जाते हैं।

अमेरिकन केनेल क्लब के अनुसार, सदियों से, इस ब्रीड का इस्तेमाल घरों की रक्षा करने, भेड़ियों और कोयोट्स जैसे बड़े और छोटे शिकारियों से पशुओं की रक्षा करने और कई दूसरे कामों के लिए किया जाता था।

एक पूरी तरह से विकसित कोकेशियान शेफर्ड का वजन लगभग 44 से 77 किलोग्राम होता है। इसकी ऊंचाई 23 से 30 इंच होती है। इसकी लाइफ 10 से 12 साल होती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।