Get App

Rameshwaram Cafe Blast: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन होने थे विस्फोट! रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट केस में NIA का बड़ा खुलासा

Rameshwaram Cafe Blast: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के लोकप्रिय रेस्टोरेंट रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च को कम तीव्रता वाले विस्फोट से हड़कंप मच गया था। इस विस्फोट के कारण कम से कम 9 लोग घायल हो गए थे। साथ ही कैफे को काफी नुकसान पहुंचा था

Akhileshअपडेटेड Sep 09, 2024 पर 5:57 PM
Rameshwaram Cafe Blast: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन होने थे विस्फोट! रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट केस में NIA का बड़ा खुलासा
Rameshwaram Cafe Blast: रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट केस में NIA ने चार्जशीट दाखिल कर दी है

Rameshwaram Cafe Blast Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार (9 सितंबर) को बेंगलुरु के फेमस रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, आरोपियों की पहचान मुसाविर हुसैन शाजिब, अब्दुल मथीन अहमद ताहा, माज मुनीर अहमद और मुजम्मिल शरीफ के रूप में की गई है। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत चार्जशीट दायर किया गया है। चारों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में वे न्यायिक हिरासत में हैं।

बेंगलुरु के लोकप्रिय रेस्टोरेंट रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च को कम तीव्रता वाले विस्फोट से हड़कंप मच गया था। इस विस्फोट के कारण कम से कम 9 लोग घायल हो गए थे। होटल की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा था। जांच से पता चला कि आतंकियों ने व्हाइटफील्ड आईटी कॉरिडोर में से एक आईटी पार्क को निशाना बनाने की योजना बनाई थी ताकि बेंगलुरु की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके। साथ ही अंतरराष्ट्रीय लेवल पर ध्यान आकर्षित किया जा सके।

सूत्रों ने कहा कि आरोपियों ने देश के प्रमुख शहरों के विशेष आर्थिक क्षेत्रों में बम लगाने के लिए भी रिसर्च किया था। उनका मकसद सॉफ्टवेयर के क्षेत्र से जुड़े लोगों को निशाना बनाना और उनमें डर पैदा करना था। आरोपी जानते थे कि इस तरह की घटना से वैश्विक स्तर पर भारत की छवि खराब होगी। आईटी पार्कों में घुसने में विफल होने के बाद उन्होंने टेक सेक्टर में काम करने वालों को निशाना बनाने की योजना पर काम किया।

अयोध्या भी निशाने पर था

सब समाचार

+ और भी पढ़ें