Get App

चाइना का चक्कर: जानिए कैसे इंटेलिजेंस एजेंसी की एक रिपोर्ट के बाद भारत सरकार ने पॉपुलर गेम BGMI पर रोक लगाई

केंद्रीय गृह मंत्रालय की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी एंड कम्युनिकेशन की इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी (Meity) मिनिस्ट्री को भेजी गई एक रिपोर्ट के बाद चायनीज लिंक वाले गेम पर कार्रवाई की गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2022 पर 1:45 PM
चाइना का चक्कर: जानिए कैसे इंटेलिजेंस एजेंसी की एक रिपोर्ट के बाद भारत सरकार ने पॉपुलर गेम BGMI पर रोक लगाई
देश में लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम Battlegrounds Mobile India यानी BGMI पर बैन लग गया है

Ban on royale game BGMI : देश में लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया Battlegrounds Mobile India  यानी BGMI पर बैन लग गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी एंड कम्युनिकेशन की इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री (Meity) को भेजी गई एक रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई है।

इस रिपोर्ट में उन उल्लंघनों की बात की गई है, जिनसे साइबर जोखिम पैदा हो सकते हैं और भारतीय यूजर्स पर साइबर अटैक के लिए यूजर्स डाटा का इस्तेमाल किया जा सकता है।

सीधे चीन में मौजूद सर्वर से कम्युनिकेशन कर रहा था ऐप

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के मुताबिक, ऐप के साथ कई समस्याऐं थीं लेकिन सबसे अहम समस्या यह थी कि यह चीन में मौजूद सर्वर्स के साथ सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से संवाद कर रहा था। सूत्रों ने यह पुष्टि भी की कि दूसरे ‘रिब्रांडेड’ (जिनका फिर से ब्रांडिंग की गई है यानी नाम बदला गया है) ऐप्स भी चीन से सर्वर्स के साथ कम्युनिकेट कर रहे हैं और उनकी जांच जारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें