Chhath Puja Chhuti: छठ पूजा में भी खुले रहेंगे सरकारी स्कूल, महिला टीचर्स नाराज, शिक्षक संघ ने जताया विरोध

Bihar Chhath Puja Chhuti News: बिहार सरकार ने 2024 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है। उसके मुताबिक, दीपावली पर सिर्फ एक दिन और छठ पूजा पर भी कम छुट्टियां दी गई हैं। पहले जहां दिवाली पर ज्यादा छुट्टियां होती थीं और छठ पूजा तक स्कूल बंद रहते थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है

अपडेटेड Oct 22, 2024 पर 10:29 AM
Story continues below Advertisement
Bihar Chhath Puja Chhuti: छठ पूजा में बिहार के सरकारी स्कूल 7, 8 और 9 नवंबर को ही बंद होंगे

Bihar School Closed News: बिहार के सरकारी स्कूलों में दिवाली और छठ महापर्व पर कम छुट्टियां मिलने की वजह से महिला टीचर्स में भारी नाराजगी है। शिक्षक संघ ने छुट्टियां बढ़ाने की है। टीईटी प्रारंभिक शिक्षक संघ के बिहार संयोजक राजू सिंह और प्रदेश अध्यक्ष संजीत भारती ने संयुक्त तौर पर अवकाश में संशोधन की मांग की है। दरअसल, इस बार छठ महापर्व की पूजा 5 नवंबर को नहाय खाय के साथ शुरू होगी, जो 9 नवंबर तक चलेगी। लेकिन बिहार के सरकारी स्कूलों में 7, 8 और 9 नवंबर को ही छुट्टी रहेगी। यानी नहाय-खाय और खरना के दिन सरकारी स्कूल खुले रहेंगे।

शिक्षक संघ के राज्य संयोजक राजू सिंह ने कहा कि 60 प्रतिशत महिला टीचर्स छठ का व्रत करती हैं। इसलिए उन सभी महिलाओं को परेशानी होगी। राजू सिंह ने यह भी कहा कि 31 अक्टूबर, 2024 दिन दिवाली पर सिर्फ एक दिन की छुट्टी से शिक्षकों को अपने घर जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पडे़गा। टीईटी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने स्कूलों के कैलेंडर में बदलाव की मांग की है। महिला शिक्षिकाओं में काफी नाराजगी है।

3 दिन मिलेगी छठ पूजा की छुट्टी


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली बिहार सरकार ने 2024 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है। उसके मुताबिक, दीपावली पर सिर्फ एक दिन और छठ पूजा पर भी कम छुट्टियां दी गई हैं। पहले जहां दिवाली पर ज्यादा छुट्टियां होती थीं और छठ पूजा तक स्कूल बंद रहते थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है।

छठ पूजा 5 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू हो रही है, लेकिन सरकारी स्कूल 7, 8 और 9 नवंबर को ही बंद रहेंगे। यानी नहाय-खाय और खरना के दिन स्कूल खुले रहेंगे और शिक्षिकाओं को पूजा की तैयारी करने में दिक्कत होगी।

टीईटी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रमुख राजू सिंह और संजीत भारती ने बताया कि 31 अक्टूबर को दिवाली (Diwali 2024) पर सिर्फ एक दिन की छुट्टी से महिला शिक्षकों को अपने घर जाने में परेशानी होगी। उन्होंने आगे कहा कि 60 प्रतिशत महिला शिक्षिकाएं छठ पूजा के दौरान व्रत करती हैं, जिस वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

उपचुनाव में पेड लीव

बिहार सरकार ने उपचुनाव के सिलसिले में रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमामगंज विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के दिन के लिए सवैतनिक अवकाश घोषित किया है। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा सोमवार को जारी एक आदेश के अनुसार इन चार विधानसभा क्षेत्रों में सभी सरकारी कार्यालय, उपक्रम संगठन, निगम, बोर्ड, वैधानिक और स्थानीय निकाय और शैक्षणिक संस्थान 13 नवंबर को बंद रहेंगे, ताकि लोग संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में अपने वोट का इस्तेमाल कर सकें।

ये भी पढ़ें- बिहार के CM नीतीश कुमार ने DGP के सामने जोड़े हाथ, कहा - 78000 पुलिसकर्मियों की भर्ती जल्दी करो...

बिहार की इन चार विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे, जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। इन विधानसभा क्षेत्रों के विधायक पिछले लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए। उसके बाद ये विधानसभा सीट खाली हो गईं।

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Oct 22, 2024 10:26 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।