Blood Sugar Level: शुगर बढ़ना (Blood Sugar Level) अपने आप में एक बहुत बड़ी समस्या है। कई लोगों में इसको लेकर मतभेद होते रहते हैं कि खाली पेट शुगर क्यों बढ़ता है? सभी लोगों के इसके पीछे अलग-अलग तर्क होते हैं। दरअसल, कई लोगों का सुबह-सुबह शुगर लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में यही सवाल उठता है कि खाली पेट शुगर बढ़ता क्यों है? बता दें कि डायबिटीज किडनी, हृदय, आंखों, त्वचा और दिमाग पर भी असर डालता है। ऐसे में डायबिटीज रोगियों को अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल (Blood Sugar Level Control) में रखना बेहद जरूरी होता है।
