आज कल सोशल मीडिया पर कब कौन सी चीज का वीडियो बन कर वायरल कर दिया जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। आपने इंटरनेट में शादी की कई सारी वीडियो देखे होंगे। चाहे वो दुल्हन की डांस के साथ एंट्री हो या फिर शादी का फनी मूमेंट। ऐसे ही वीडियो का सोशल मीडिया पर अंबार लगा हुआ है। इसी बीच शादी के दौरान मंडप की एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक दुल्हन को दूल्हे का हाथ पकड़ना था, लेकिन वो पंडित जी का हाथ थाम बैठती है।
दरअसल, हिंदू धर्म में बिना पुरोहित या पंडित के शादी संपन्न ही नहीं होती है। कुछ पंडित तो एकदम सीरियस रहते हैं और बस मंत्र पढ़ते जाते हैं। वहीं कुछ मजेदार अंदाज में गंभीर माहौल को भी खुशनुमा बना देते हैं। शादी के दौरान विधियों के बीच कई बार लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। एक दुल्हन शादी में कंफ्यूज हो गई।
दुल्हन ने थामा पंडितजी का हाथ
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जय गोगा डेकोरेशन नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में पंडित जी दूल्हा-दुल्हन का गठबंधन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच वह दुल्हन की ओर हाथ बढ़ा कर कुछ इशारा करते हैं। इस इशारे को दुल्हन समझ नहीं पाती और पंडित जी का ही हाथ थाम लेती है। इस पर पंडित जी हंसने लगते हैं और कहते हैं कि, 'दूल्हे के हाथ में हाथ दीजिए।' दुल्हन भी बेचारी शर्माने लगती है और हंसने लगती है। इसमें कैप्शन दिया गया है, पंडितजी – क्या दुल्हन बनेगी तू। इस वीडियो को देखते ही कोई भी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
यूजर्स ने दूल्हे को किया सतर्क
वीडियो को देखते ही हर कोई लाइक कर रहा है। इसके साथ यूजर्स मजेदार कमेंट्स की भी बौछार कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि पंडित जी की भी गलती है, अपना हाथ क्यों आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि पंडित जी भी खुश हो गए। तीसरे यूजर ने लिखा कि सतर्क रहना भाई, किसी को हाथ आगे मत बढ़ाने देना।