आज कल सोशल मीडिया पर कब कौन सी चीज का वीडियो बन कर वायरल कर दिया जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। आपने इंटरनेट में शादी की कई सारी वीडियो देखे होंगे। चाहे वो दुल्हन की डांस के साथ एंट्री हो या फिर शादी का फनी मूमेंट। ऐसे ही वीडियो का सोशल मीडिया पर अंबार लगा हुआ है। इसी बीच शादी के दौरान मंडप की एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक दुल्हन को दूल्हे का हाथ पकड़ना था, लेकिन वो पंडित जी का हाथ थाम बैठती है।
