Low Prices of Sweets and Snacks: आज के समय में समोसा लोकल दुकान में भी 10 से 15 रुपये का मिलता है। ब्रांडेड समोसा 25 रुपये से कम नहीं आता लेकिन आज से करीब 40 साल पहले एक समोसा सिर्फ 50 पैसे में मिलता था। वहीं, बर्फी जो अच्छी जगह से लेने पर 300 से 450 रुपये किलो में मिलती है वह सिर्फ 10 रुपेय किलो के रेट पर मिलती थी। बीते 40 सालों में महंगाई बेहताशा बढ़ी है। इन दिनों सोशल मीडिया में 1980 का मिठाइयों का बिल वायरल हो रहा है। इस बिल को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।
