दूध पौष्टिक तत्वों की खान है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे न सिर्फ शरीर का विकास होता है, बल्कि मानसिक विकास भी तेजी से होता है। बच्चों के लिए यह दूध किसी रामबाण से कम नहीं है। हर कोई बच्चों को दूध पीने की सलाह देता है। आमतौर पर बच्चों को घर ही दूध पीने की आदत डाली जाती है। शाम सुबह उन्हें दूध पिलाया जाता है। कभी-कभी यह दूध बच्चों को फायदा नहीं करता है। ऐसा तभी हो सकता है जब दूध में कुछ गलत चीजें पीने के लिए दिया जाए।
