चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया के सबसे बड़े हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की शुरुआत करने की योजना बनाई है, जिसे तिब्बत में यारलुंग जांगपो नामक डैम के रूप में देखा जा रहा है। यह प्रोजेक्ट भारत और बांग्लादेश के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। 2006 से ही यह प्रोजेक्ट भारत के लिए चिंता का कारण रहा है, क्योंकि इसके पूरा होने से नदी के प्रवाह में बदलाव आ सकता है, जिससे कई पर्यावरण और जलवायु समस्याएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस डैम के निर्माण से बाढ़, सूखा और जल संकट जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
