सांता क्लॉज का लाल और सफेद पहनावा अमेरिकी और यूरोपीय संस्कृति से जुड़ा हुआ है। बता दें कि सेंट निकोलस अपनी लाल चोगे के लिए प्रसिद्ध थे। वहीं 19वीं सदी में, अमेरिका में "क्लॉज" नामक एक व्यक्ति को बच्चों के लिए लोकप्रिय किया गया, जो क्रिसमस पर गिफ्ट्स देने आता था। पहले सेंटा को विभिन्न रूपों में दर्शाया जाता था, लेकिन धीरे-धीरे उनका यह रूप अधिक प्रसिद्ध हुआ। समय के साथ, सांता का लाल और सफेद पहनावा एक पहचान बन गया, जिसे आज हम सब क्रिसमस के प्रतीक के रूप में जानते हैं। 1930 के दशक में कोका-कोला के विज्ञापनों ने इसे और लोकप्रिय बनाया। वहीं सेंटा क्लॉज का लाल और सफेद सूट में समय के साथ काफी बदलाव हुआ है।