Christmas and New Year Trip In India: साल 2022 (Goodbye 2022) अब बस कुछ ही दिनों का मेहमान है। ऐसे में भारत सहित दुनियाभर के लोग अभी से क्रिसमस (Christmas 2022) और नए साल (New Year 2023) की तैयारियों में जुट गए गए हैं। क्रिसमस और नए साल का जश्न भारत सहित पूरी दुनिया में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान लोग दोस्तों एवं परिवार के साथ घूमने जाते है। अगर आप भी 2022 के समापन को यादगार और आनंददायक बनाने के लिए कहीं घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपको देश के पांच बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
