Coronavirus Updates: देश में कोरोना के मामले बढ़े, एक दिन में 4518 केस दर्ज, 9 लोगों की मौत

Coronavirus Updates: देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 25,782 हो गई है और एक दिन में 2,779 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कुल 5,24,701 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है

अपडेटेड Jun 06, 2022 पर 9:24 AM
Story continues below Advertisement
देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में दिनों-दिनों बढ़ोतरी जारी है

Coronavirus Updates: पूरी दुनिया का कोरोना वायरस संक्रमण से हाल बेहाल है। भारत में ओमीक्रोन के नए वेरिएंट के दस्तक देने से चिंता बढ़ गई है। देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में पिछले कई दिनों से इजाफा बना हुआ है।  बढ़ोतरी हो रही है। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की संख्या में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,518 नए मामले सामने आए हैं और 09 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 05 जून को 4,270 नए मामले सामने आए थे और 15 लोगों की मौत हो गई थी।

यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,31,81,335 हो गई है और अब तक कुल 5,24,701 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। एक्टिव मामलों की संख्या 25,782 है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.06 फीसदी हो गए हैं।

वहीं एक दिन में 2,779 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। देश में अब तक कुल 4,26,30,852 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.73 फीसदी है। सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,94,12,87,000 पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 2,57,187 डोज लगाई गई है।


Covid-19: फेफड़ा, दिल, दिमाग, आंत को बुरी तरह डैमेज कर रहा है कोरोना, इन लक्षणों पर रखें नजर

तमिलनाडु

तमिलनाडु में रविवार को कोरोना संक्रमण के 107 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान किसी की भी मौत नहीं हुई है। राज्य में एक दिन में 70 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 836 है।

मुंबई का हाल

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रविवार को 961 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। वहीं एक दिन में 374 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। शहर में एक्टिव मामलों की संख्या 4,880 है।

दिल्ली का हाल

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को 343 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की भी मौत नहीं हुई है। राज्य में एक दिन में 388 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। वहीं शनिवार को 405 नए मामले सामने आए थे। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 1,422 है। पॉजिटिविटी रेट 1.74 फीसदी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।