Coronavirus Updates: पूरी दुनिया का कोरोना वायरस संक्रमण से हाल बेहाल है। भारत में ओमीक्रोन के नए वेरिएंट के दस्तक देने से चिंता बढ़ गई है। देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में पिछले कई दिनों से इजाफा बना हुआ है। बढ़ोतरी हो रही है। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की संख्या में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,518 नए मामले सामने आए हैं और 09 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 05 जून को 4,270 नए मामले सामने आए थे और 15 लोगों की मौत हो गई थी।
