Get App

Coronavirus Updates: कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन 17,092 नए केस दर्ज, 29 लोगों की मौत

Coronavirus Updates: दिल्ली में शुक्रवार को 813 नए मामले सामने आए हैं और पॉजिटिविटी रेट 5.30 फीसदी हो गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2022 पर 9:43 AM
Coronavirus Updates: कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन 17,092 नए केस दर्ज, 29 लोगों की मौत
देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

Coronavirus Updates: भारत में कोरोना वायरस के चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। ओमीक्रोन के नए सब वेरिएंट BA.2, BA.2.38, BA.4 और BA.5 की एंट्री से और चिंता बढ़ गई है। इस बीच देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा बना हुआ है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 17,092 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 29 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 01 जुलाई को 17,070 नए मामले सामने आए थे और 23 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई थी।

यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में अब तक कुल 5,25,168 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। मृत्यु दर 1.21 फीसदी है। एक्टिव मामलों की संख्या 1,09,568 पहुंच गई है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.24 फीसदी हो गए हैं। कल के मुकाबले आज 2379 संक्रमित मरीज अधिक हैं।

वहीं एक दिन में 14,684 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 4.14 फीसदी हो गई है। देश में अब तक कुल 4,28,51,590 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.54 फीसदी है। सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,97,84,80,015 पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 9,09,776 डोज लगाई गई है। देश के 5 राज्यों में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। केरल में 3,904 केस दर्ज किए गए हैं। जो कि पहले नंबर में है। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,249,  तमिलनाडु में 2,385, पश्चिम बंगाल में 1,739 और कर्नाटक में 1,073 केस सामने आए हैं। कुल मिलाकर कर कहा जाए तो देश में मिले कुल मामलों में 72.25 फीसदी मामले इन्हीं राज्यों से आए हैं। केरल में अकेले 22.84 फीसदी मामले आए हैं।

LAC पर रेकी और विजिलेंस के लिए सेना ने 800 लड़ाकू LAMV खरीदने की प्रक्रिया शुरू की

दिल्ली का हाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें