Get App

Coronavirus Updates: नए मामलों में गिरावट का दौर जारी, एक दिन में 14,000 से ज्यादा नए केस दर्ज, 36 लोगों की मौत

Coronavirus Updates: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 1,47,512 हो गई ई है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.34 फीसदी हो गए हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2022 पर 9:57 AM
Coronavirus Updates: नए मामलों में गिरावट का दौर जारी, एक दिन में 14,000 से ज्यादा नए केस दर्ज, 36 लोगों की मौत
कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

Coronavirus Updates: भारत में कोरोना वायरस के चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। ओमीक्रोन के नए सब वेरिएंट BA.2.75, BA.2.38, BA.4 और BA.5 की एंट्री से और चिंता बढ़ गई है। देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप फिर से बढ़ता नजर आ रहा है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से नए मामलों में गिरावट का दौरा जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 14,830 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 36 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 25 जुलाई को 16,866 नए मामले सामने आए थे और 41 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई थी।

यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,39,20,451 हो गई है। अब तक कुल 5,26,110 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। मृत्यु दर 1.20 फीसदी है। एक्टिव मामलों की संख्या 1,47,512 पहुंच गई है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.34 फीसदी हो गए हैं।

वहीं एक दिन में 18,159 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 7.03 फीसदी हो गई है। देश में अब तक कुल 43,246,829 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.46 फीसदी है। सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,02,50,57,717 पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 30,42,476 डोज लगाई गई है।

Monkeypox Symptoms: बिना विदेश यात्रा के मंकीपॉक्स की चपेट में आया शख्स, जानिए लक्षण और किन चीजों से रहें सतर्क

दिल्ली का हाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें