Get App

दिल्ली-NCR के Top 5 सबसे सस्ते मार्केट, जहां 100 रुपए में मिलेंगे स्टाइलिश कपड़े

Delhi Markets For Shopping: दिल्ली में कई ऐसी जगहें है जहां पर आप सस्ते में स्टाइलिश कपड़े खरीद सकते हैं। इन जगहों पर कपड़ों का काफी अच्छा कलेक्शन होता है। आज हम आपको दिल्ली के ऐसे 5 मार्केट के बारे में बताएंगे जहां आपको सस्ते में काफी अच्छे कपड़े मिल जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 12, 2024 पर 11:19 PM
दिल्ली-NCR के Top 5 सबसे सस्ते मार्केट, जहां 100 रुपए में मिलेंगे स्टाइलिश कपड़े
Delhi Market: दिल्ली-NCR के 5 सबसे सस्ते मार्केट

Delhi Markets For Shopping: दिल्ली में नवंबर का महीना शुरू होने के बाद से ही हल्की-हल्की ठंडी लगने लगती है। ठंड आने के साथ ही गर्म और स्टाइलिश कपड़ो की शॉपिंग करने का भी ख्याल हमारे दिमाग में आने लगता है। दिल्ली में कई ऐसे मार्केट हैं, जहां आपको कम दामों में स्टाइलिश कपड़े मिल जाएंगे। इन जगहों पर कपड़ों का कलेक्शन देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

आज हम आपको दिल्ली के 5 ऐसे मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप कम पैसे में भी झोला भर कर कपड़े खरीद सकते हैं। सस्ते कपड़ों के मार्केट की लिस्ट में सरोजिनी का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन हम आपको बता दें कि सरोजिनी के अलावा भी कई ऐसे मार्केट है जहां पर आप सस्ते  कपड़े खरीद सकते हैं।

सरोजिनी नगर

दिल्ली की शॉपिंग मार्केट्स का जिक्र करते ही सबसे पहले दिमाग में सरोजिनी नगर मार्केट का नाम आता है। दिल्ली एनसीआर में वेस्टर्न कपड़ों की खरीदारी के लिए यह बाजार सबसे ज्यादा मशहूर है। खासकर विंटर सीजन में यहां का कलेक्शन आपको कभी निराश नहीं करेगा। लेटेस्ट और स्टाइलिश विंटर वियर भी आपको यहां बेहद किफायती कीमतों में मिल जाएंगे। जहां सिर्फ 100 रुपये में भी ढेर सारे कपड़ो के विकल्प मौजूद होते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें