Get App

Delhi News: युवती ने ऑन-ड्यूटी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल को जड़ा थप्पड़, चौंकाने वाला वीडियो वायरल

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती सड़क पर ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर युवती ने अधिकारी पर हमला क्यों की

Akhileshअपडेटेड Aug 09, 2023 पर 5:21 PM
Delhi News: युवती ने ऑन-ड्यूटी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल को जड़ा थप्पड़, चौंकाने वाला वीडियो वायरल
Delhi News: कई लोग आग्रह कर रहे हैं कि महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती सड़क पर ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर युवती ने अधिकारी पर हमला क्यों की। 'मनीकंट्रोल हिंदी' इस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

चौंकाने वाले फुटेज में कथित तौर पर दिल्ली की एक युवती द्वारा एक पुलिस कांस्टेबल को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद भी वह हंगामा जारी रखती है। जैसे ही कुछ लोग मामले में हस्तक्षेप करते हैं, वे उन्हें धमकाने लगती है। लोगों द्वारा मना करने के बावजूद वह वह लगातार पुलिस अधिकारी पर हमला करती रहती है।

वीडियो को ट्विटर पर '@sahu_shubham07' नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके बाद यह वायरल होने लगा। वीडियो ट्विटर पर अपलोड होने के बाद से इसे हजारों बार देखा जा चुका है। कई लोग आग्रह कर रहे हैं कि महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें