Get App

दिल्ली में 25 करोड़ की चोरी मामले में 2 गिरफ्तार, 18 किलो सोना और 13 लाख कैश बरामद

Delhi Jewellery Shop Theft: एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली में डकैती की सबसे बड़ी घटनाओं में शामिल इस वारदात में कम से कम तीन अज्ञात लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि आरोपी इस सप्ताह की शुरुआत में दुकान में घुसे, स्ट्रॉन्ग रूम में छेद किया और 20 से 25 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के आभूषणों के साथ-साथ पांच लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, दक्षिण दिल्ली के भोगल में उमराव सिंह ज्वैलर्स नाम की दुकान में कई CCTV कैमरे लगे थे

Akhileshअपडेटेड Sep 29, 2023 पर 2:29 PM
दिल्ली में 25 करोड़ की चोरी मामले में 2 गिरफ्तार, 18 किलो सोना और 13 लाख कैश बरामद
Delhi Jewellery Shop Theft: छत्तीसगढ़ पुलिस और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है

Delhi Jewellery Shop Theft: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भोगल (Bhogal) इलाके में आभूषण की एक दुकान से 25 करोड़ रुपये की डकैती के मामले में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी हुए ज्यादातर सोने के गहने और कैश बरामद कर लिए हैं। अभी कई अन्य जगहों पर भी पुलिस की छापेमारी जारी है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से फिलहाल पूछताछ कर रही है। आरोपियों के पास से दिल्ली शोरूम से चोरी किया गया 18 किलो सोना और 12.50 लाख रुपये कैश बरामद हुआ है। पुलिस ने मुख्य आरोपी लोकेश और उसके दूसरे साथी शिवा चंद्रवंशी को कवर्धा से ज्वेलरी समेत 23 लाख रुपये के माल के साथ गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर के SP संतोष सिंह ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, "दुर्ग में रात को रेड की कार्रवाई की गई जिसमें लोकेश नामक चोर को पकड़ा गया, कल उसके एक साथी को पकड़ा गया जिसके पास से 23 लाख का सामान, ज्वेलेरी और कैश मिला था लेकिन वह भाग गया था। बाद में उसके घर से 12.5 लाख कैश मिला। दिल्ली में एक बड़ी चोरी हुई थी, उस चोरी का भी लगभग 18.5 किलो सोना और डायमंड ज्वेलेरी मिला है... इनका अंतर्राज्यीय गिरोह हो सकता है।"

दुर्ग के ASP सिटी संजय कुमार ध्रुव ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। कुछ दिन पहले दिल्ली में चोरी की घटना हुई थी जिसे अब सुलझा लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी एक हाई प्रोफाइल चोर था। उसको गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें