Delhi Kanjhawala Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी (Delhi Sultanpuri Accident) के कंझावला इलाके में हुए दर्दनाक हादसे में एक नया खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) जब 20वर्षीय मृतक अंजलि सिंह (Anjali Singh) का रूट ट्रेस कर रही थी तब उन्हें पता लगा उसके साथ स्कूटी पर एक और लड़की सवार थी। अंजली का उस रात जब एक्सीडेंट हुआ तो लड़की उसके पीछे बैठी थी। पुलिस के मुताबिक, एक्सीडेंट के दौरान दूसरी लड़की को चोट नहीं आई और वह उठकर घटनास्थल से अपने घर चली गई। लेकिन अंजली की टांगे कार के एक्सेल में फंस गई थी, जिसके बाद कार मैं बैठे पांचों आरोपी अंजलि को 12 किलोमीटर तक घसीटते रहे। पुलिस ने लड़की को ट्रेस कर लिया है। फिलहाल, पुलिस लड़की का बयान दर्ज कर रही है।
