Delhi Metro के इंद्रलोक स्टेशन पर एक 35 साल की महिला के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। घायल अवस्था में महिला को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां शनिवार को महिला ने आखिरी सांस ली। बीते गुरुवार को महिला की साड़ी मेट्रो ट्रेन के दरवाजे में फंस गई थी। प्लेटफॉर्म पर 25 मीटर तक महिला घसीटती हुई चली गई और बुरी तरह से घायल हो गईं। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि महिला ट्रेन में चढ़ रही थी या ट्रेन से उतर रही थीं।
