Delhi Metro Viral: दिल्ली मेट्रो और गली के किसी नुक्कड़ में ज्यादा अंतर नहीं है। कब, कहां, कौन, क्या करता दिख जाए किसी को भी खबर नहीं रहती। फिर एक बार पेश है दिल्ली मेट्रो की सभ्य जनता का एक असभ्य वीडियो। असभ्य इसलिए की जो ट्रेन सबकी सुविधाओं के लिए बनी है वहां अकसर लोग असुविधाजनक हरकतें करते दिखाई दे जाते हैं। गाली गलौज के बाद पेश है हाथापाई की वीडियो। सीट को लेकर अकसर भीड़-भाड़ वाले स्टेशनों पर कंपीटिशन देखने को मिलता है। ऐसे में दो महिलाओं ने एक सीट के पीछे एक-दूसरे के बाल नोंच डाले।
