Uttarakhand Mishap: बरसात के मौसम में पहाड़ों पर सैर करने के लिए निकलने वाले टूरिस्टों के लिए सफर अब आसान नहीं है। जहां-तहां रास्तों पर लैंडस्लाइड और पानी के उफान से यात्रा करना काफी मुश्किल हो गया है। हाल ही में दिल्ली से उत्तराखंड पहुंचे कुछ पर्यटकों ने स्टंट करने के चक्कर में अपनी जान जोखिम डाल दी। दरअसल उफनते पानी में उतरे तो खतरों से खेलने के लिए थे लेकिन खतरे ने उलटा उनकी SUV के साथ ही खेल कर दिया। पानी के तेज बहाव में उनकी SUV बहने लग पड़ी।
पानी से ऐसे बचकर निकले लोग
इसके बाद पर्यटकों ने SUV बहने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को पानी में से बाहर निकाला। पुलिस ने चिंता जाहिर करते हुए बताया कि दिल्ली एनसीआर और यूपी से घूमने आ रहे लोग मानने के लिए तैयार नहीं है। एडवाइजरी जारी करने के बाद भी गाड़ियों को उफनते नालों से लाते हैं जिससे इस तरह की घटनाओं को अंजाम मिलता है। इससे पहले भी दिल्ली के पर्यटकों ने उफनती गंगा नदी में भी अपनी थार SUV उतार दी थी। तब मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पर्यटकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी।