Get App

Diabetes: शुगर को सोख लेता है इसबगोल, कंट्रोल में रहेगा कोलेस्ट्रॉल, जानिए कैसे करें सेवन

Diabetes: इसबगोल डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसका सेवन करने से शुगर मेटाबालिज्म को तेज करने में मदद मिलती है। साथ ही पेनक्रियाज के काम करने में भी तेजी आती है। इसबगोल शरीर को शुगर डायजेस्ट करने के लिए बेहतर तरीके से तैयार करता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2023 पर 4:25 PM
Diabetes: शुगर को सोख लेता है इसबगोल, कंट्रोल में रहेगा कोलेस्ट्रॉल, जानिए कैसे करें सेवन
Diabetes: इसबगोल का इस्तेमाल अक्सर कब्ज दूर करने में किया जाता है। इसके अन्य कई फायदे भी हैं

Diabetes: देश में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि इसका कोई इलाज नहीं है। बेहतर खान पान और लाइफ स्टाइल से ही इसे कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान पर खासतौर से ध्यान देने की जरूरत रहती है। इस स्थिति में इसबगोल आपकी मदद कर सकता है। इसबगोल का सेवन, शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करता है। इसके सेवन से पेनक्रियाज के काम काज में तेजी आती है। ये आपके शरीर को शुगर पचाने के लिए इतना प्रभावी बनाने में मदद करता है कि, जब आप खाना खाएं, तो भोजन से निकलने वाला शुगर आपके खून में न मिल कर, मल के साथ शरीर से पासआउट हो जाए।

कब्ज की समस्या का सबसे अच्छा इलाज इसबगोल है। इसमें अघुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो मल को नरम करता है। इससे आंतों सुधार होता है। इसका सेवन करने के लिए एक गिलास गर्म दूध में दो चम्मच इसबगोल को मिला लें और रात को सोने से पहले पिएं।

डायबिटीज के लिए इसबगोल है अमृत

इसबगोल में शुगर को सोखकर मल के साथ बाहर निकालने की शक्ति रहती है। इसमें जिलेटिन पाया जाता है। यह शरीर में ग्लोकूज को खत्म करने और सोखकर स्लो करने का काम करता है। इसके साथ ही यह इंसुलिन के कामकाज में तेजी लाता है। जिससे शुगर को पचाने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसबगोल में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें