Get App

Diabetes: शुगर के मरीजों के लिए ये फल हैं रामबाण, ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है बेहद कम

Diabetes: अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और मीठे फलों को खाना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं। जिनके सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल कभी ऊपर नहीं बढ़ेगा। इन फलों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज भी इन फलों को बिंदास खा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 26, 2023 पर 11:13 AM
Diabetes: शुगर के मरीजों के लिए ये फल हैं रामबाण, ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है बेहद कम
डायबिटीज को कंट्रोल करना आसान काम नहीं है। ऐसे में इन फलों का सेवन फायेदमंद साबित हो सकता है

Diabetes: पूरी दुनिया में पिछले कुछ सालों से डायबिटीज के मरीजों में काफी इजाफा हुआ है। डायबिटीज, खून में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ने के कारण होने वाली समस्या है। जानकारों का मानना है कि ब्लड शुगर का बढ़ना और कम होना दोनों ही स्थितियों में बेहद गंभीर समस्या है। लिहाजा डायबिटीज के मरीजों को अक्सर डाइट में कुछ ऐसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है। जिसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। इसलिए जिन चीजों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 55 से कम हो। उन्हें खाना डायबिटीज मरीजों के लिए हेल्दी होता है।

हमारे आसपास कई ऐसे फ्रूट्स हैं, जो डायबिटीज में हेल्दी नहीं माने जाते हैं। वहीं, कुछ ऐसे फ्रूट्स भी हैं, जिसका सेवन आप डायबिटीज में कर सकते हैं। इसकी वजह ये है कि इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। आइए जानते हैं इन फ्रूट्स के बारे में

दूध

ये लो-जीआई डेयरी प्रोडक्ट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत है। जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। लो फैट वाले सोया मिल्क का जीआई 17 से 44 माना जाता है। जबकि फुल फैट वाले सोया दूध का जीआई 44 होता है। ब्रांड के बीच जीआई रेटिंग अलग-अलग होगी। हालांकि, इसका उपयोग सेब, केले, अंगूर और आम सहित कम जीआई वाले फलों की स्मूदी में भी किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें