Diabetes: ये लक्षण दिखें तो फौरन कराएं जांच, डायबिटीज के हो सकते हैं शिकार

Diabetes: देश में इन दिनों डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। डायबिटीज की बीमारी में किसी भी तरह के गलत खान-पान से तुरंत ब्लड शुगर बढ़ जाता है। ऐसे में इसकी जांच कर लेवल का पता लगाते रहना चाहिए। ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा बढ़ जाए या फिर बहुत ज्यादा कम हो जाए, तो दोनों ही स्थिति में मरीज की सेहत पर खतरा मंडराता है

अपडेटेड Jun 27, 2023 पर 10:07 AM
Story continues below Advertisement
Diabetes: डायबिटीज होने पर जब लो ब्लड शुगर लेवल होता है तो सिरदर्द की समस्या हो सकती है। ये दिक्कत सुबह के वक्त ज्यादा होती है।

Diabetes: मधुमेह (Diabetes) एक क्रॉनिक बीमारी है जो पूरे शरीर को प्रभावित करती है। डायबिटीज तब होता है जब अग्न्याशय (pancreas) पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है। डायबिटीज पैर में दो तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है। न्यूरोपैथी और फेरिफेरल वैसक्यूलर डिजीज। डायबिटीज न्यूरोपैथी में आपकी नसों को प्रभावित और नुकसान पहुंचा सकता है, जबकि फेरिफेरल वैसक्यूलर डिजीज खून के प्रवाह को प्रभावित करता है। जिससे पैरों में ही कई लक्षण उत्पन्न होने लगते हैं। डायबिटीज की बीमारी का इलाज नहीं है लेकिन अगर समय रहते इसका पता चल जाए तो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

हम आपको कुछ ऐसे लक्षण बता रहे हैं। जिससे आप पहचान सकते हैं कि डायबिटीज के शिकार हो गए हैं या नहीं। ऐसे लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ताकि समय रहते इस पर काबू पाया जा सके।

डायबिटीज के प्रकार


डायबिटीज एक बहुत ही घातक बीमारी है। डायबिटीज कई तरह की होती है- टाइप-1, टाइप-2 और गेस्टेशनल डायबिटीज (Gestational Diabetes)। टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज बेहद जानलेवा होती है। वहीं, गेस्टेशनल डायबिटीज गर्भावस्था के दौरान होती है, जो बच्चे के जन्म के बाद खुद ही खत्म हो जाती है।

लक्षण

ज्यादा प्यास लगना

बार बार प्यास लगना डायबिटीज का कारण हो सकता है। डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को जरूरत से ज्यादा प्यास लगने लगती है। डायबिटीज में शरीर फ्लुइड्स को ठीक तरह से रेगुलेट नहीं कर पाता है, जिसके कारण ज्यादा प्यास लगती है।

Diabetes: मूंग के सेवन से कंट्रोल रहेगा Blood Sugar, कोलेस्ट्रॉल भागेगा दूर

वजन घटना

डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता। इससे शरीर में प्रोटीन भी कम बनता है, जिसके कारण वजन घटने लगता है।

डायबिटीज में धुंधला दिखना

डायबिटीज का असर आंखों पर भी पड़ता है जिसके कारण आंखों की रोशनी से जुड़ी कई समस्याएं होने की संभावनाएं रहती हैं। वहीं डायबिटीज होने पर जब लो ब्लड शुगर लेवल होता है तो सिरदर्द की समस्या हो सकती है। ये दिक्कत सुबह के वक्त ज्यादा होती है।

नाखूनों में दिख सकते हैं ये लक्षण

डायबिटीज के मरीजों को ऑनिकोमाइकोसिस नामक फंगल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इससे पैरों की उंगलियों पर असर पड़ता है। इससे नाखून फीके पड़ (पीले-भूरे या अपारदर्शी), मोटे और भंगुर हो जाते हैं। अन्य मामलों में, नाखून उखड़ सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।